पाटी: ग्राम सागबारा में पुलिस की पहल से स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू, थाना प्रभारी ने किया निरीक्षण
Pati, Barwani | May 23, 2026 पाटी ब्लॉक के ग्राम चैरवी के सागबारा गांव के डुलारा फलिया में पुलिस की पहल से पूरे समाज की सहभागिता और दानदाताओं के सहयोग से स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। निर्माणाधीन स्कूल भवन का थाना प्रभारी आरडी यादव ,एएसआई चंपालाल मोरे ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार से आवश्यक जानकारी प्राप्त कर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।