कुमारखंड: कुमारखंड में आंधी-तूफान और बारिश से कई घर क्षतिग्रस्त
कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को देर रात अचानक मौसम में बदलाव के बाद आए तेज आंधी व बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है। जगह जगह पेड़ उखड़ने और बांस टूटने से जहां बिजली आपूर्ति करीब 24 घंटे से बाधित हो गई है। रविवार को शाम करीब पांच बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो पाया। वहीं दूसरी ओर आंधी से केला व मूंग की खेती को काफी क्षति पहुंची है।