कुरावली: कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अग्निशमन जागरूकता कार्यक्रम
कुरावली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर फायर ब्रिगेड मैनपुरी की ओर से अग्निशमन एवं बचाव संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फायर ब्रिगेड के अग्निशमन द्वितीय अधिकारी आशीष वर्मा ने चिकित्सालय के स्टाफ तथा अन्य उपस्थित लोगों को आग लगने की स्थिति में आग बुझाने की विधि तथा भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की तकनीक के बारे में विस्तार से बताया।