आंवला: अलीगंज अड्डा के समीप मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Aonla, Bareilly | Aug 10, 2024 आंवला थाना क्षेत्र कस्बा अलीगंज अड्डा के समीप एक युवक का शव मिला, राहगीरों ने सरकारी एंबुलेंस के द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव की काफी पहचान करने की कोशिश की। परंतु शिनाख्त नहीं हो सकी।