कोल: अचल स्थित नगर निगम के वार्ड कार्यालय में लगी आग, दमकल विभाग ने आग पर पाया काबू
Koil, Aligarh | May 10, 2025 अचल स्थित नगर निगम के वार्ड कार्यालय में आग लग गई। घनी आबादी में आग लगाता देख स्थानीय लोग और व्यापारी एकत्रित हो गए। व्यापारी और स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना कर दी। इस दौरान दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। कार्यालय में सफाई सम्बंधित व अन्य सामान रखा हुआ था।