डुमरांव: महरौरा मोड़ पर होमगार्ड जवान ने जर्जर सड़क पर फंसे दिव्यांग के रिक्शा को धक्का देकर निकाला, सराहना
Dumraon, Buxar | May 15, 2026 डुमरांव के महरौरा मोड़ के समीप मानवता और कर्तव्य का एक प्रेरणादायक दृश्य सामने आया, जब एक होमगार्ड जवान ने जर्जर सड़क पर फंसे एक दिव्यांग व्यक्ति के रिक्शा को खुद धक्का देकर बाहर निकाला। इस मानवीय पहल का शुक्रवार की सुबह 9 बजे वीडियो आते ही आम लोग जवान की संवेदनशीलता और सेवा भावना की लोग जमकर सराहना करने लगे।