बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने 2014 के मारपीट मामले में वांछित दो भाइयों को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थाना दरगाह पुलिस ने गुरुवार को 2014 के मारपीट से संबंधित मुकदमे में वांछित चल रहे दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि दोनों वांछित वारंटियों के विरुद्ध वारंट जारी किया गया था। जिसके क्रम में थाना दरगाह पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।