शिवपुरी नगर: जाधव सागर से बाहर आए 'मेहमान': बारिश के बाद शहर के बीच मगरमच्छ ने मचाया हड़कंप
शिवपुरी शहर में शनिवार को हुई मानसून की पहली अच्छी बारिश ने जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं दूसरी ओर मगरमच्छों के रिहायशी इलाकों में दस्तक देने का सिलसिला भी शुरू कर दिया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे शिवपुरी के दो बत्ती क्षेत्र में स्थित BSNL कार्यालय के पास अचानक एक मगरमच्छ का बच्चा दिखाई देने से हड़कंप मच गया।