हाथरस: कूलर में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची की हालत बिगड़ी, परिजन ले गए अस्पताल
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रमनपुर में एक मासूम बच्ची वर्तिका पुत्री मुकेश की कूलर में दौड़ रहे बिजली के करंट की चपेट में आने से हालत बिगड़ गई। परिजन मासूम बच्ची को आनन फानन में तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा मासूम बच्ची का उपचार किया गया।