गिरिडीह: कृष्णा नगर में हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने लोगों की सुरक्षा पर हुए सवाल खड़े, पुलिस मामले की कर रही छानबीन
शहर के कृष्णा नगर में शनिवार को हुई चेन स्नैचिंग की घटना ने लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। देर रात 10 बजे तक पुलिस मामले की छानबीन कर रही थी। बताया गया कि कृष्णा नगर गली नंबर-2 निवासी सोनी कुमारी अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने जा रही थीं।