रामगंजमण्डी: जुल्मी में जल संकट को लेकर महिलाओं ने किया सड़क जाम, 3 घंटे बाद मिले आश्वासन पर समाप्त हुआ प्रदर्शन
रामगंजमंडी के जुल्मी में पेयजल संकट को लेकर महिलाओं और स्थानीय लोगों ने करीब तीन घंटे तक सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। शनिवार सुबह करीब 10 बजे क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले 6-7 दिनों से नलों में पानी नहीं आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।