चौरीचौरा: ट्रेलर और ट्रैक्टर ट्रॉली में आमने-सामने भिड़ंत, एक घायल और ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त
चौरी चौरा थाना क्षेत्र के कुंदन मार्केट सब्जी मंडी के पास गुरुवार को भोर में एक गिट्टी लदी ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई जिसमें ट्रैक्टर चालक गुड्डू यादव पुत्र राम सिंघारे उम्र 32 वर्ष निवासी चौरी गंभीर रूप से घायल हो गए आस पास के लोगों ने उसको निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर रेफर कर दिया है।