रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में प्रशासन ने मिलावटखोरी रोकने के लिए चलाया विशेष छापामार अभियान
Rampur, Rampur | Nov 22, 2024 शुक्रवार सुबह 11 बजे के आसपास जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने हेतु चलाए गए छापा मार अभियान में 03 किग्रा. हल्दी पाउडर सीज, 07 नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे गये। खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम और आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विशेष छापामार अभियान चलाया गया।