रामपुर: शुक्रवार को थाना गंज क्षेत्र से पुलिस ने एक नफर वारण्टी आरोपी को किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | Nov 22, 2024 शुक्रवार को शाम 5 बजे प्रेसनोट के माध्यम से पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना गंज पुलिस द्वारा एक नफर वारण्टी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को पुलिस की नजरो से छिपाकर स्थान बदल बदल कर किराये के मकान में निवास करता था, पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद गहन जानकारी एवं मुखबीर की सूचना के आधार पर आसरा कॉलोनी के निकट से गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की।