लखीसराय: सदर अस्पताल परिसर में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई लखीसराय के बैठक में शामिल हुए सिविल सर्जन।
सदर अस्पताल परिसर में जिला एड्स बचाव एवं नियंत्रण इकाई के द्वारा बैठक आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन बीपी सिंहा के द्वारा की गई, बैठक में मुख्य रूप से एचआईवी एडस से आम लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करने की जानकारी देने एवं जिले में व्यापक रूप से प्रचार प्रचार के माध्यम से एक बीमारी के रोकथाम एवं बचाव को लेकर बैठक में आवश्यक निर्देश दिए गए।