लखीसराय: नदियावां के समीप सड़क हादसा,टोटो सवार बुरी तरह घायल, 112 पुलिस टीम ने इलाज हेतु पहुंचाया सदर अस्पताल
नदियावां के समीप एक टोटो की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसमें टोटो चालक बुरी तरह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 112 पुलिस टीम ने उक्त टोटो चालक को आनन फानन में इलाज हेतु लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया। जिसकी पहचान नया बाजार संसार पोखर निवासी अजय वर्मा का पुत्र मनीष कुमार के रूप में की गई है।