लखीसराय: औरे चौक के समीप से फर्जी चालान के साथ बालू लदा ट्रैक्टर वाहन जप्त, चालक भी गिरफ्तार।
औरे चौक के समीप से रामगढ़ पुलिस ने अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर वाहन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रैक्टर वाहन अवैध बालू लेकर जा रहा है। जहां त्वरित कार्रवाई करते हुए एस आई सत्येंद्र नारायण सिंह ने उक्त ट्रैक्टर को रुकवा कर ट्रेक्टर चालक से चालान मांगा तो फर्जी चालान उपलब्ध कराया गया।