मंडला: कान्हा में बाघों की मौत पर चौथे दिन भी पत्रकारों का धरना जारी, मांगों पर सहमति नहीं बनने पर अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी
Mandla, Mandla | May 8, 2026 जिले में कान्हा टाइगर रिजर्व में लगातार हो रही बाघों की मौत को लेकर विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है। पत्रकारों का अनिश्चितकालीन धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बैठे पत्रकारों का कहना है कि बीते दिनों में हुई बाघों की मौत ने पूरे वन प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बावजूद अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।