रायबरेली: लोधवारी ग्राम सभा में जल भराव एवं नालियों की सफाई न होने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। ग्रामीणों में बढ़ती बीमारी एवं आने जाने का रास्ता खराब हो जाने से आक्रोश व्याप्त हो चुका है। दर्जनों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित होकर विकासखंड के अधिकारी एवं प्रधान व सफाई कर्मचारी के खिलाफ नारेबाजी व प्रदर्शन किया है। ग्रामीण की मांग है जल्द से जल्द नालियों की साफ सफाई एवं जल भराव की समस्या को निजात दिलाया जाए।