रायबरेली: बरऊआ ग्राम पंचायत की गौशाला में संरक्षित पशुओं की हो रही दुर्दशा को लेकर,ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
सदर तहसील क्षेत्र के,सतांव ब्लॉक के ग्राम पंचायत बरउआ गौशाला में,गोवंशों की हो रही दुर्दशा को लेकर,ग्रामीणों ने जि डीएम ऑफिस पहुंचकर मामले का शिकायती पत्र दिया है। और दोषियों पर जांच कर,कार्यवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही अधिकारियों द्वारा किए गए निरीक्षण को लेकर भी ग्रामीणों ने सवाल खडे किए हैं।मृत गोवंशों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।