रायबरेली: बल्दीखेड़ा मजरे पहनासा में दबंग विपक्षियों द्वारा बंद किए गए रास्ते को खुलवाने के लिए पीड़ितों ने DM व SP से की शिकायत
बछरावां थानाक्षेत्र के,बल्दी खेड़ा मजरे पहनासा गांव के रहने वाले,पीड़ित शिकायतकर्ता ने अपने परिवार के साथ,सोमवार को,डीएम व एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही,दबंग विपक्षों द्वारा उसके घर को आने जाने वाले रास्ते पर,जबरन दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया गया।जिसको लेकर दो बार समझौता भी हुआ।लेकिन विपक्षी ने मारपीट करते हुए धमकी दी है।