डुमरांव: डुमरांव के विभिन्न सामुदायिक शौचालय बदहाल, गंदगी से आम जनता त्रस्त, वीडियो सामने आने के बाद हरकत में आया प्रशासन
Dumraon, Buxar | Jun 16, 2026 डुमरांव नगर क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों की स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे सामने आए एक वीडियो में शहर के आधा दर्जन शौचालयों की जर्जर हालत उजागर हुई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कई शौचालय गंदगी से पटे पड़े हैं, पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है।