मोहनलालगंज: गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई मारपीट, घर के बाहर लगे कैमरे को भी तोड़ा गया
लखनऊ के मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और सीसीटीवी कैमरे में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। अतरौली गांव निवासी रमाकांत तिवारी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 2 मई को भालेन्द्र उर्फ भल्लू कश्यप उनके घर के सामने पहुंचकर उनके बेटे अनुज तिवारी को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने अनुज तिवारी के साथ मारपीट की।