ललितपुर: कोतवाली ललितपुर पुलिस ने चोरी की घटना में शामिल 6 अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गिरफ्तार
कोतवाली ललितपुर पुलिस द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले 06 नफर अभियुक्तों को चोरी के माल सहित किया गया गिरफ्तार। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किये गये 10 अदद मोबाईल फोन विभिन्न कम्पनी के, एक अदद लाल मोतियों की माला जिसमें 10 अदद पीली धातु के मोती व एक अदद पीली धातु का लाकेट तथा 02 अदद सफेद धातु के लाकेट(अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रूपये) को बरामद किया गया