अरनोद: सेवना में वन्यजीव के हमले के बाद वन विभाग अलर्ट मोड में, पिंजरे लगाने की तैयारी में जुटा, ग्रामीणों में दहशत
जिले के दलोट क्षेत्र के सेवना गांव में वन्यजीव के हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार सुबह हुए हमले में कई ग्रामीण घायल होने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है और प्रभावित क्षेत्र में वन्यजीव को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। विभागीय टीमें लगातार गांव और आसपास के इलाकों में निगरानी कर रही हैं।