बांका: तेल समझकर लूटने उमड़ी भीड़, निकला खतरनाक केमिकल, गैस कंटेनर ने ट्रक को मारी टक्कर
Banka, Banka | Apr 22, 2026 डीएन सिंह भूसिया कॉलेज के पास बुधवार की दोपहर 3 बजे एक बड़ा हादसा टल गया। बौसी की ओर से भागलपुर जा रहे केमिकल लदे कंटेनर को पीछे से तेज रफ्तार गैस कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में केमिकल कंटेनर का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें से तरल केमिकल का रिसाव शुरू हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई