बदायूं: एसएसपी द्वारा नए महिला थाने का भूमि पूजन और शिलान्यास किया गया
Budaun, Budaun | May 20, 2026 बदायूं की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा चित्रांश नगर में नये महिला थाना, बदायूँ के निर्माण हेतु भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया। जनपद में महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को और अधिका सुदृढ करने के उद्देश्य से नये महिला थाना के निर्माण का किया गया शुभारम्भ। नये भवन में परामर्श कक्ष, महिला आगन्तुक कक्ष होगे।