कोडरमा: भाजपा जिला कोडरमा का गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक घड़ा लेकर आक्रोश प्रदर्शन
कोडरमा जिले में व्याप्त पानी और बिजली संकट को लेकर शुक्रवार को 11 बजे भाजपा जिला कोडरमा द्वारा गांधी चौक से उपायुक्त कार्यालय तक घड़ा लेकर आक्रोश प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा उपायुक्त कार्यालय के समक्ष घड़े फोड़े।