बूंदी: माना भेरू मंदिर पर युवाओं ने रक्तदान शिविर आयोजित कर 25 यूनिट किया रक्तदान
Bundi, Bundi | Apr 30, 2024 बूंदी ब्लड बैंक में रक्त की कमी को देखते हुए b1 व मित्र मंडली द्वारा मानव भेरू मंदिर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।रक्तदान शिविर में पहुंचे पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। हम सबको मिलकर रक्तदान करना चाहिए। एक दौरान बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।