बूंदी: टाइगर रिजर्व के झरबंधा के पास नजर आया बाघ आरवीटीआर 1,सफारी के दौरान रामगढ़ के राजा को देखकर रोमांचित हुये देशी पर्यटक
Bundi, Bundi | Apr 30, 2024 रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व मे पिछले साल शुरू हुई टाईगर सफारी उस समय फलीभूत हो गई।जब रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व मे सफारी के लिये निकले देशी पर्यटकों को रामगढ कें राजा के दर्शन हो गये।सुबह रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व के दलेलपुरा नाके से दो सफारी गाड़ियों मे सवार होकर ट्रेक पर सफारी के लिये निकले देशी पर्यटको को झरबंधा की पहाड़ी पर झाड़ियों में बैठा नजर आया।