बूंदी: श्री शिव महापुराण ज्ञान यज्ञ महोत्सव का कलश यात्रा से आगाज
Bundi, Bundi | Apr 29, 2024 सुंदरकांड महिला मंडल द्वारा धाबाईयो चैक स्थित बुढेश्वर महादेव मंदिर पर आयोजित श्री शिव महापुराण सप्ताह कथा ज्ञान महोत्सव का सोमवार को भव्य कलश यात्रा से आगाज हो गया। कलश यात्रा शहर के कल्याण राय जी के मंदिर से शुरू होकर सदर बाजार, चोमुखा बाजार, नीम का चैहटटा होते हुये धाबाईयो को चैक पहुंची जहां कलश उतारने के बाद विधिवत कथा का शुभारंभ किया गया।