दरभंगा: कुलाधिपति राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर की अध्यक्षता में मिथिला विश्वविद्यालय के अधिषद् की विशेष बैठक आयोजित
इस अवसर पर कुलाधिपति ने कहा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के अधिषद् की बैठक में पहली बार आने के अवसर पर मुझे काफी प्रसन्नता हो रही है। मैं सभी का हृदय से स्वागत करता हूं। सीनेट के सदस्य अपने- अपने क्षेत्र के विशिष्ट विद्वतजन होते हैं, जिनके सुझावों से ही विश्वविद्यालय आगे बढ़ता है। यह अपने पारिवारिक बैठक जैसा है।