रॉबर्ट्सगंज: उरमौरा स्थित निजी होटल में राज्य कर विभाग द्वारा व्यापारी संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
उरमौरा स्थित वैभव होटल में सोमवार सुबह 11 बजे आयोजित राज्य कर विभाग के व्यापारी संवाद कार्यक्रम में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, जनपद सोनभद्र की ओर से व्यापारियों के हितों से जुड़े महत्वपूर्ण विषय उठाए गए,जिलाध्यक्ष धीरेंद्र जायसवाल ने 29 जून को “मागशाह जयंती एवं व्यापारी कल्याण दिवस” को जनपद में भव्य रूप से मनाने की मांग की।