Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image
image
image

औरंगाबाद में बिहार की प्रमुख अक्षय ऊर्जा परियोजना 150 मेगावाट सोलर पार्क के प्रस्तावित स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। औरंगाबाद जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा द्वारा बारूण प्रखंड अंतर्गत मेह पंचायत के शेखपुरा मौजा में प्रस्तावित 150 मेगावाट (एसी) ग्रिड कनेक्टेड सोलर पार्क एवं 40 मेगावाट/160 MWh (BESS) परियोजना के प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना से संबंधित भूमि, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध एवं समन्वित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि परियोजना हेतु चिन्हित भूमि का सीमांकन, अभिलेखों का सत्यापन एवं अन्य राजस्व संबंधी प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण की जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि परियोजना के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की प्रशासनिक बाधा न आए तथा सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। निरीक्षण के क्रम में परियोजना के तकनीकी पहलुओं की भी समीक्षा की गई। कार्यपालक अभियंता, विद्युत ने बताया कि यह परियोजना बिहार स्टेट पावर जेनरेशन कंपनी लिमिटेड (BSPGCL) की एक महत्वपूर्ण अक्षय ऊर्जा परियोजना है। जिसके अंतर्गत 150 मेगावाट क्षमता का सोलर पार्क तथा 40 मेगावाट/160 MWh (BESS) विकसित की जाएगी। इससे स्वच्छ एवं विश्वसनीय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा तथा राज्य की ऊर्जा सुरक्षा और अक्षय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही उनके द्वारा बताया गया की योजना का डीपीआर(DPR) सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया(SECI) द्वारा तैयार कर लिया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि परियोजना से संबंधित सभी आवश्यक अनुमतियां, एनओसी, आधारभूत संरचना, पहुंच मार्ग एवं अन्य पूर्वापेक्षित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए ताकि परियोजना का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा में प्रारंभ हो सके। साथ ही उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने विश्वास व्यक्त किया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूर्ण होने से औरंगाबाद जिला अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान स्थापित करेगा तथा स्थानीय स्तर पर रोजगार, आधारभूत विकास एवं सतत आर्थिक प्रगति को भी गति मिलेगी। निरीक्षण के दौरान सदर अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता विद्युत, प्रखंड विकास पदाधिकारी बारुन एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Aurangabad, Aurangabad | Jul 11, 2026

MORE NEWS