कोल: नुमाइश मैदान में जिला प्रशासन ने किया मॉक ड्रिल का आयोजन, युद्ध से बचाव के उपाय बताए
Koil, Aligarh | May 7, 2025 अलीगढ़ में युद्ध को लेकर पुलिस और जिला प्रशासन ने मॉक ड्रिल किया है। यह मॉक ड्रिल नुमाइश मैदान में किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट और एसपी सिटी मृगाँक शेखर पाठक ने युद्ध से बचाव के उपाय बताए हैं। दमकल विभाग की टीम और सिविल डिफेंस ने पूर्व अभ्यास किया और युद्ध के दौरान किस तरह बचाव करने हैं और किस तरह लोगों को बचाना है इसको लेकर अभ्यास किया है।