कोल: मनोहरपुर कास्य में प्रधान की मां को दबंग से शिकायत करना पड़ा भारी, मां-बेटे हुए घायल, डॉक्टर ने किया मेडिकल रेफर
Koil, Aligarh | May 6, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक क्षेत्र में मनोहरपुर कास्य निवासी घायल प्रमोद कुमार पुत्र मुन्नालाल ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरे बड़े भाई वर्तमान प्रधान पूरन सिंह सोमवार को गांव के लड़के की बारात में गए थे वहीं किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गाली गलौज शुरू हो गई ,इसकी शिकायत करने के लिए प्रमोद की मां जब दबंग के घर पर गई तो उनके साथ मारपीट कर दी गई ।