कोल: जलाली में दबंगों ने पति-पत्नी को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, महिला को आई गंभीर चोट
Koil, Aligarh | May 6, 2025 जनपद अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज क्षेत्र के कस्बा जलाली के मुबारकपुर में दबंगों ने एक निर्दोष पति-पत्नी पर लाठी डंडों से हमला कर उन्हें बुरी तरह घायल कर दिया प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 24 अप्रैल 2025 की बताई जा रही है जब गजेंद्र सिंह और उनकी पत्नी चंद्रावती को कुछ दबंगों ने घेरकर जमकर पीटा । पीड़ित दंपति लगातार थाना हरदुआगंज के चक्कर काट रहे हैं।