शाहबाद: खांडा सहरोल में बोरवेल मोटरों की केबल चोरी, किसानों में बढ़ी चिंता
Shahbad, Baran | May 21, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 8 बजे मिली शाहाबाद क्षेत्र के खांडा सहरोल गांव में अज्ञात चोरों ने खेतों में लगी बोरवेल मोटरों की केबल चोरी कर ली। घटना के बाद किसानों में चिंता और नाराजगी का माहौल है। जानकारी के अनुसार रात के समय चोर खेतों में पहुंचे और मोटरों से विद्युत केबल निकालकर ले गए, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।