पन्ना: विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जैन, चौरसिया एवं खटीक समाज से की आत्मीय मुलाकात, श्रीमद्भागवत कथा का दिया आमंत्रण
Panna, Panna | Jun 29, 2026 पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने सकल जैन समाज, चौरसिया समाज एवं खटीक समाज के वरिष्ठजनों तथा गणमान्य नागरिकों से आत्मीय मुलाकात कर आगामी 15 जुलाई से प्रारंभ होने वाली श्रीमद्भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा में शामिल होने का सादर आमंत्रण दिया।