थानेसर: कुरुक्षेत्र: CIA1 टीम ने मुठभेड़ में घायल फिरौती व हत्या के प्रयास के आरोपी को अस्पताल से छुट्टी के बाद किया काबू
कुरुक्षेत्र CIA 1 की टीम ने फिरौती, हत्या के प्रयास व कई मामले में वांछित मुठभेड़ में घायल आरोपी को हस्पताल से छुट्टी के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में घायल आरोपी सुखविंदर उर्फ़ सुखी वासी कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जिला कुरुक्षेत्र में करीब 18 मामले दर्ज हैं। आरोपी हत्या के प्रयास मामले में करीब 1 साल से वांछित था।