पटना ग्रामीण: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जदयू कार्यालय में की गई फूलों की बारिश, फिर बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। रविवार को आयोजित पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक में इस फैसले पर अंतिम मुहर लगा दी गई है। इसके साथ ही, राज्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय के तहत उमेश कुशवाहा को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे इस महत्वपूर्ण बैठक