हरसूद: तेज हवा-आंधी से छनेरा हाट बाजार में दुकानदारों के तंबू उड़े, लोगों को हुई परेशानी
सोमवार शाम 5 बजे के लगभग नया हरसूद छनेरा में तेज हवा आंधी के साथ बारिश का दौर प्रारंभ हो गया था जो शाम 6:30 बजे तक भी जारी रहा। तेज हवा आंधी के कारण छनेरा हाठ बाजार में दुकान लगाकर बैठे बहुत से दुकानदारों के तंबू उड़ गए। जिसके कारण जहां एक ओर दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी और तेज हवा एवं बारिश के कारण लोगों को भी परेशान होना पड़ा।