कोल: पार्षद ने फर्जी हस्ताक्षर से बनाया पिता का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र, नगर आयुक्त ने दिए जांच के बाद FIR के आदेश
Koil, Aligarh | Apr 29, 2024 अलीगढ़ नगर निगम में एक फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। जिसमें एक पार्षद ने अपने ही पिता का फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर दिया। आरोपी पार्षद ने ट्रांफसर हो चुके अधिकारयों के डिजिटल साइन करके सिर्फ 4 दिन में ही अपने पिता का प्रमाणपत्र जारी करवा दिया। नगर आयुक्त ने टीम गठित की है जो की जांच के बाद रिपोर्ट सौंपेगी उसके बाद FIR दर्ज होगी।