कोल: गभाना में सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला ANM के पति का शव, परिजनों ने पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
Koil, Aligarh | Apr 29, 2024 अलीगढ़ के गभाना में एएनएम के पति का शव सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला है। मृतक युवक बुलंदशहर जनपद का रहने वाला था और कुछ समय से पत्नी के साथ गभाना में रह रहा था। परिजनों का आरोप है कि मृतक की पत्नी अस्पताल में एएनएम थी और उसके अन्य युवक से प्रेम संबंध थे जिसके चलते उसकी हत्या कराई गई है।