मंझनपुर: मंझनपुर कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने वन स्टॉप शॉप योजनान्तर्गत प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थियों को किया प्रमाण-पत्र वितरित
मुख्यमंत्री उ0प्र0 शासन की अतिमहत्वपूर्ण योजनाओं में से एक प्रशिक्षित कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजनान्तर्गत ’’वन स्टॉप शॉप’’ खोलने व जनपद स्तर पर रोजगार मुहैया कराने एवं स्वावलम्बी बनाने के लिए यह योजना चलायी जा रही है। चयनित 22 अभ्यर्थियों को निदेशक, बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी), घानापुर, मंझनपुर में 13 दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न हो गया है।