शिवपुरी: सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर पिकअप ने कार को मारी टक्कर, कार हुई क्षतिग्रस्त
शिवपुरी जिले के अमोला थाना क्षेत्र के सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर रविवार शाम करीब 5 बजे हाट-बाजार के सामने एक पिकअप वाहन ने कार को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कार सिरसौद तिराहे की ओर जा रही थी, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने ओवरटेक करते समय कट मार दिया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा।