बलौदा: बलौदा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 35 पाव देशी शराब जब्त
जांजगीर चांपा की बलौदा पुलिस ने देशी शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी मोहमद सकुर meman को गिरफ्तार किया है और उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. साथ ही, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35 पाव देशी शराब को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहमद सकुर मेमन देशी शराब की अवैध बिक्री कर रहा है।