खड़गपुर: सीएचसी खड़गपुर में दिव्यांग जांच शिविर का हुआ आयोजन, 54 दिव्यांगों की हुई जांच
हवेली खड़गपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को दिव्यांग जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें कुल 54 दिव्यांगजन लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। आंख ,कान, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने दिव्यांग जनों की जांच की। चिकित्सक डॉक्टर रईस डॉक्टर निरंजन डॉ कुमार रंजन ने सभी लोगों का जांच किया मौके पर नेत्र सहायक करिश्मा कुमारी मनोज कुमार सहयोग कर रहे थे।