हाथरस: बाइक के नीचे मृत अवस्था में मिला किशोर का शव, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम के लिए
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव भोपतपुर के पास गांव मिर्जापुर निवासी एक 14 वर्षीय किशोर बंटी पुत्र जानकी प्रसाद का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। किशोर के घर न पहुंचने पर परिजनों द्वारा किशोर की काफी तलाश की गई। लेकिन कोई भी जानकारी न मिलने पर परिजनों ने किशोर को देर रात में खोजना शुरू किया तो किशोर मृत अवस्था में बाइक नीचे दवा मिला।