अंबिकापुर: शहर के अग्रसेन चौक के पास अचानक बिजली के खंभे में लगी आग, इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल
हम आपको बता दें कि आज दिनांक 24 अप्रैल 2026 दिन शुक्रवार को शाम 7 बजे शहर के अग्रसेन चौक के पास अचानक बिजली के खंभे में आग लग गई, जिससे इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ से तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया।